बलिया : गैस गोदाम पर छापा, मचा हड़कम्प ; क्योंकि...

बलिया : गैस गोदाम पर छापा, मचा हड़कम्प ; क्योंकि...


बैरिया, बलिया। लाक डाउन में भी कालाबजारी एक तरह से राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आती है। ऐसे में आम जनता की शिकायत पर उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी ने गुरुवार को रानीगंज कोटवां स्थित कृष्ण बलराम ग्रामीण इंडेन वितरक के गोदाम पर छापेमारी की, जिसमें सिर्फ खामी ही खामी मिली।

एसडीएम के समक्ष गोदाम पर मौजूद शिवाल मठिया की उज्जवला योजना की पात्र रासमुनी पत्नी रमेस्वर चौधरी ने बताया कि मेरे खाते में 820 रुपया सब्सिडी आई, लेकिन चूल्हा और सिलिन्डर एक वर्ष से नहीं मिला है। चूल्हा और सिलिन्डर देने के लिए संचालक ने 2550 रुपया ले भी लिया है। गोदाम पर स्टाक रजिस्टर नही मिला।

यह भी पढ़ें : बलिया : गरीबों के हक पर सरकारी नौकरी वाले डाल रहे थे डांका, ऐसे खुला राज

हेमन्तपुर निवासी अकली देवी की भी सब्सिडी आयी है। उन्हे भी चूल्हा सिलिन्डर एक वर्ष से नही मिला है। वही ठेकहा निवासी गीता देवी पत्नी धर्मराज, गीता देवी पत्नी ओमप्रकाश, रंजू पत्नी छोटक, सीता पत्नी दशरथ के खाते में भी सब्सिडी आई है, लेकिन एक वर्ष से चूल्हा सिलिन्डर नही दिया गया है। ऐसे में लाभार्थियो की शिकायत पर एसडीएम व हाट निरीक्षक बैरिया प्रदीप कुमार ने गोदाम की जांच की। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक शिकायत मिली। सभी खामियो की विडियो रिकार्डिग करा कर समस्त साक्ष्यो को एकत्र कर कार्यवायी के लिए जिलाधिकारी को भेज दिया गया। 

एसडीएम ने बताया कि गैस वितरण में कालाबजारी और उज्जवला योजना के लाभार्थियो का दोहन बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होने सभी गैस वितरको को चेताया कि लाक डाउन के दृष्टिगत सुधर जाये, नही तो कभी भी कही भी छापेमारी हो सकती है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल