Online शिक्षा के लिए बने WhatsApp group में शिक्षक ने भेजी अश्लील Video

Online शिक्षा के लिए बने WhatsApp group में शिक्षक ने भेजी अश्लील Video


नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला अंतर्गत शिक्षा खंड इंदौरा के एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक द्वारा बच्चों के लिए बनाए गये WhatsApp group में अश्लील वीडियो भेजने का मामला सामने आया है। इंदौरा  पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

आरोप है कि बच्चों की ऑनलाइन स्टडी के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में उक्त शिक्षक ने अश्लील वीडियो भेज दिए। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों द्वारा विरोध दर्ज कराने के बाद उक्त अध्यापक पर मामला दर्ज करवाया है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षक के फोन को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बच्चों से पूछताछ कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली