बलिया : 7 दवा कारोबारियों की सैम्पलिंग, पांच लोग क्वारंटाइन ; रिपोर्ट का इंतजार

बलिया : 7 दवा कारोबारियों की सैम्पलिंग, पांच लोग क्वारंटाइन ; रिपोर्ट का इंतजार


बलिया। वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में मिले एक कोरोना पॉजीटिव केस के बाद बलिया प्रशासन हर कदम पर सावधानी बरत रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी दवा कारोबार से जुड़े सात लोगों की सैंपलिंग की गई। इस तरह दो दिन में 27 दवा कारोबारियों की सैंपलिंग कर जांच के लिए भेजा गया है। वही, बिल्थरारोड में दवा की एक दुकान के मालिक और चार कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कराया गया।

वैसे एहतियातन सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक खुलने वाली प्रमुख फुटकर की सात व थोक की पांच दुकानें बन्द करा दी गयी हैं। दुकान बंद होने की वजह से अफवाहों का बाजार भी गरम है। इससे मरीज या उनके परिजन को दवा मिलने में परेशानी को देखते हुए बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी ने कहा है कि जन-जन के अपेक्षित सहयोग से बलिया कोरोना मुक्त है और आगे भी रहें, इस पर हमेशा जागरूक रहने की जरूरत है। दवा कारोबारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ठोस निर्णय लिया जायेगा। BCDA जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि संगठन बलिया को कोरोना मुक्त रखने का भरपुर प्रयास कर रहा है। जल्द ही स्थित सामान्य हो जायेगी। किसी को दवा की कमी न होने पाये, इसको लेकर दवा कारोबारी भी सजग है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बलिया के दवा कारोबारी प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे है। 




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद