ऑनलाइन लर्निंग असेसमेंट में प्रतिभागी बलिया की शिक्षिका को बेसिक शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

ऑनलाइन लर्निंग असेसमेंट में प्रतिभागी बलिया की शिक्षिका को बेसिक शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित



बलिया। एक माह से शिक्षकों द्वारा लॉकडाउन अवधि का उपयोग स्वयं को अपडेट रखने के लिए भी किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा में ऑनलाइन लर्निंग असेसमेंट पर वेबिनार (माइक्रोसॉफ्ट टीम्स प्लेटफार्म पर) द्वारा प्रदेश में यह अपने आप में प्रथम व सफल प्रयास था, जिसे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डाॅ. सर्वेष्ट मिश्र (जनपद-बस्ति) ने 09 अप्रैल 2020 से 03 मई 2020 तक आयोजित किया। इसमें प्रावि सवन राजभर बस्ती, ब्लाक-चिलकहर (बलिया) से शिक्षिका रंजना पाण्डेय ने प्रतिभाग किया।


इस ऑनलाइन लर्निंग असेसमेंट कार्यक्रम में बच्चों के आंकलन के लिए शिक्षकों द्वारा टूल्स निर्माण करने की दक्षता को विकसित करने, सीखे हुए कौशल और ज्ञान का प्रयोग असेसमेंट/ आंकलन सम्बन्धित समस्याओं तथा उनकी जिज्ञासाओं के समाधान में किया जाएगा।



ऑनलाइन लर्निंग असेसमेंट कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डाॅ. सर्वेष्ट मिश्र तथा मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश डाॅ. सतीश द्विवेदी ने कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों से संवाद स्थापित कर शुभकामनाएं दी। साथ ही शिक्षकों को ऑनलाइन Certificate देकर सम्मानित किया।

बेसिक शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षा मित्रों को ऑनलाइन कक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रोत्साहित करते हुए बधाई भी दी। इस अवसर पर अपर शिक्षा निदेशक सुश्री ललिता प्रदीप, सुश्री अनुराधा शर्मा, एसीईआर (ऑस्ट्रेलिया) तथा कई जनपदों के शिक्षाविद् व सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षिका रंजना पांडेय ने बताया कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डाॅ. सर्वेष्ट मिश्र के दिशा निर्देशन में ऑनलाइन लर्निंग असेसमेंट कार्यक्रम बहुत ही बेहतरीन तरीके से आर्गेनाइज किया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार 2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार
मेषभावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत। बच्चों के सेहत...
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल