बलिया : कोरोना संकट के बीच चमगादड़ों की मौत से मचा हड़कम्प, लैब भेजा जा रहा सैंपल

बलिया : कोरोना संकट के बीच चमगादड़ों की मौत से मचा हड़कम्प, लैब भेजा जा रहा सैंपल


मनियर, बलिया। चीन के वुहान शहर के जानवरों की मंडी से कोरोना वायरस इंसानों में फैला, धीरे-धीरे यह वायरस विश्व के लगभग 38 लाख लोगों को संक्रमित कर दिया है। इस वायरस से 2.58 लाख से ज्यादे लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दंश पूरा विश्व झेल रहा है। इस बीच, पेड़ों से लू के थपेड़ों एवं भीषण गर्मी से चमगादड़ों के गिरने तथा उन्हें कुत्तों और इंसानों के खाने के कारण क्षेत्र में दहशत है। 



बताते चलें कि मनियर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव के खड़ैंचा मौजे में साधन सहकारी समिति के पास बगीचे में कई वर्षों से पेड़ों पर चमगादड़ रह रहे हैं। पिछले दिनों चले लू के थपेड़ों एवं भीषण गर्मी के चलते चमगादड़ दर्जनों की संख्या में विगत सोमवार से पेड़ों से गिर रहे हैं। उन्हें कुत्ते इधर-उधर फैलाकर नोच रहे हैं। चमगादड़ का मांस कुछ इंसानों द्वारा खाए जाने की भी सूचना हुई है।



चमगादड़ों की मौत की सूचना प्रधान प्रतिनिधि श्री राम तिवारी उर्फ बब्लू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सहाबुद्दीन को दिया। डाक्टर सहाबुद्दीन की सूचना पर चिकित्सकों की टीम एवं वन विभाग ने मौका मुआयना किया। टीम में डॉ. लाल बहादुर, डॉक्टर केपी नारायण, डॉक्टर राज भैरव, प्रेमशंकर सिंह आदि लोग शामिल रहे।



इस संदर्भ में सीवीओ बलिया डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि टेंपरेचर ज्यादा बढ़ रहा है। इसकी वजह से चमगादड़ मर रहे हैं। उनका सैंपल आईवीआरआई बरेली जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि डाक्टरों की टीम घटनास्थल पर भेजी गयी है। टीम में पशु चिकित्सा व वन विभाग के के लोग हैं।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे