बलिया : कोरोना योद्धाओं को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने यूं किया सलाम

बलिया : कोरोना योद्धाओं को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने यूं किया सलाम


बैरिया, बलिया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया शाखा के पदाधिकारी व सदस्यों की टीम बैरिया तहसील क्षेत्र के हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दौरा कर 250 करोना योद्धाओं में मास्क, सैनिटाइजर व एनर्जी पेय वितरित किया। 


टीम के सदस्य चांददियर, ठेकहां, शोभा छपरा, मिर्जापुर, करमानपुर, दोकटी, पांडेपुर, दुर्जनपुर, बैरिया तिराहा आदि 12 स्थानों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों, 112 डायल पुलिस टीम, विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकारों आदि को संस्था के तरफ से मास्क, सैनिटाइजर, एनर्जी पेय तथा भगवानपुर सोनिया मोड़, टोला सिवान राय आदि स्थानों पर जनसामान्य में मास्क का वितरण किया। 



उधर, बांसडीह क्षेत्र के हॉटस्पॉट केवरा गांव में भी सोसाइटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को एनर्जी ड्रिंक, सेनेटाइजर और मास्क वितरण किया। केवरा ड्यूटी पर तैनात हल्का इंचार्ज रविन्द्र कुमार व कोतवाल राजेश कुमार सिंह भी मय हमराही समेत मौजूद रहे। इस दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी टीम में पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार पांडे, नरेन्द्र मिश्र, विनय कुमार श्रीवास्तव मोनू पांडे, विजय वर्मा, वीरेंद्र मिश्र, डॉक्टर पंकज ओझा, विशाल सिंह, मोनू तिवारी आदि रहे।




शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक