बलिया : विवाहिता को घर से उठा ले गया था सिरफिरा, ढाई साल बाद पहुंचा जेल

बलिया : विवाहिता को घर से उठा ले गया था सिरफिरा, ढाई साल बाद पहुंचा जेल


नगरा, बलिया। पिता की बीमारी का बहाना बना नवविवाहिता को भगाकर रेप करने के आरोपित सिरफिरे को पुलि ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय चालान कर ही दिया। घटना नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 

गांव की शादी शुदा एक महिला से एक युवक एकतरफा प्यार करता था। सिरफिरे युवक ने योजनाबद्ध तरीके से महिला के पिता की बीमारी का बहाना बनाकर 22 नवम्बर 2017 को 11 बजे रात्रि में फोन कर घर का दरवाजा खुलवाया। फिर उसके घर से जबरन अपने सहयोगियों के साथ विवाहिता को लेकर भाग गया। कई दिनों तक इधर उधर रहने के बाद महिला को लेकर आरोपी बम्बई चला गया। वहां साथियों के साथ मिलकर बलात्कार करता रहा। 

पति ने पुलिस को सूचना के पश्चात पत्नी की असफल तलाश जारी रखा। इधर किसी तरह आने के बाद महिला न्यायालय की शरण में चली गयी, जिसे राहत मिलते ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी। बुधवार की प्रातः पुलिस ने आरोपी को गड़वार थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर ली। 


तहरीर के अनुसार आरोपी गड़वार थाना क्षेत्र के जनउपुर निवासी चन्दन पुत्र मोहन राजभर कुछ लोगों की मदद से बम्बई से राजकोट तक विवाहिता को पत्नी बनाकर कड़े पहरा में अपने साथ रखने लगा। इस बीच साथियों के साथ मिलकर इच्छा के विपरित पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार करता रहा। एक दिन उसके मन में और जघन्य घृणित विचार आने के बाद मांग में लगा सिंदूर धोकर, जबरन गहना वगैरह निकाल लिया और एक अधेड़ उम्र के साथ शादी करने की बात करने लगा। इसकी भनक होते ही पीड़िता वहां से भाग निकली। किसी तरह वह बलिया आ गयी। कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेकर पीड़िता सक्षम न्यायालय की शरण में गयी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर घटना के ढाई साल बाद धारा 366, 376, 328, 506, 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना में दोषी चन्दन पुत्र मोहन राजभर को गिरफ्तार कर लिया। 


देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा