बलिया : पोखरा में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, मचा कोहराम

बलिया : पोखरा में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, मचा कोहराम


रेवती, बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनहा गांव  स्थित डीहा बाबा के पोखरा में स्नान करते समय दो बच्चों की मौत हो गयी। अचानक हुई घटना से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह घटना उस समय हुई जब अभिषेक गोंड (8 वर्ष) पुत्र मानिकचंद गोंड निवासी बिनहां थाना सहतवर अपने मामा के यहां आए प्रिंस गोंड (7 वर्ष) पुत्र जितेंद्र गोंड निवासी लूरपुर थाना रेवती के साथ गांव के ही बगल स्थित डीह बाबा के पोखरे में लगभग 4.30 बजे करीब स्नान कर रहे थे। 



इन्हें नहाते देख गांव के ही कुछ लोगों ने मना कर पोखरे से भगा दिया, लेकिन लड़के पुनः पोखरे में जाकर स्नान करने लगे। स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से दोनों लड़के डूबने लगे। आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चों को पोखरे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों परीक्षणोपरान्त दोनों को घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। उधर, बच्चों के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। 


पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद