बलिया : एक माह का वेतन व निधि से एक करोड़ देने के साथ भाजपा विधायक ने किया बड़ा ऐलान
On



बैरिया, बलिया। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कोरोना नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में विधायक निधि से एक करोड़ रुपये व एक महीने का अपना वेतन दिया है। विधायक ने स्पष्ट किया कि इससे पूर्व 15 लाख रुपये मैंने विधायक निधि से दिया था। जरूरत पड़ेगी तो विधायक निधि का पूरा धन कोरोना नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दूंगा।
विधायक ने जनता-जनार्दन से एक बार फिर आग्रह किया है कि लाक डाउन को पूरी तरह सफल बनाएं। सोशल डिस्टेंस बनाए रखे। सरकार द्वारा जारी सभी आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करें, क्योंकि यह आदेश जनता-जनार्दन की भलाई के लिए हैं। थोड़ा सा कष्ट स्वभाविक है, किंतु इस बड़ी लड़ाई को जीतने के लिए थोड़ी असुविधा आप लोग जरूर उठाएं।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Mar 2026 06:29:18
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...



Comments