उच्च विचारों के धनी थे गड़हांचल के गांधी हरिशंकर राय : आलोक सिंह

उच्च विचारों के धनी थे गड़हांचल के गांधी हरिशंकर राय : आलोक सिंह


बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गड़हांचल के गांधी हरिशंकर राय की 6वीं पुण्यतिथि विद्यार्थी परिषद के कैंप कार्यालय पर समाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाई। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की।

विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आलोक सिंह मोनू ने कहा कि जिनके उच्च विचार एवं अच्छे कर्म होते हैं, वे हमेशा याद किए जाते हैं। उनके द्वारा किए गए अनेक एवं सराहनीय कार्य उनकी महानता की गवाही देते हैं। हरिशंकर राय पीड़ितों की सेवा के साथ-साथ समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। कहा कि  वे समाज उत्थान के बारे में सोचते थे। 

प्रशांत राय बंटी ने कहा कि समाज में वही व्यक्ति पूजनीय होता है, जिसके सत्कर्म व जीवन समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित हो। कहा कि हरिशंकर राय ने मानवता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। वे अंत  समय तक समाज के उत्थान की बात सोचते रहे। इस मौके पर शिवाजी यादव, सौरभ सिंह रानू, पंकज राय, दुर्गेश राय, प्रीतम प्रजापति, रतन पांडे, आदर्श प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन अभिषेक राय ने किया।


नितेश पाठक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव में मामूली कहासुनी में भांजे ने मामा को चाकू से घायल...
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...