लोकसभा चुनाव : मतदान व सुरक्षा को लेकर बलिया और बिहार के पुलिस अफसरों ने बनाई रणनीति

लोकसभा चुनाव : मतदान व सुरक्षा को लेकर बलिया और बिहार के पुलिस अफसरों ने बनाई रणनीति

बांसडीह, बलिया : लोकसभा चुनाव में सरयू नदी पार के मतदान केंद्रों व अन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बलिया तथा बिहार के सिवान जिला पुलिस की शुक्रवार की शाम सिवान के सिसवन थाने में अंतर प्रांतीय बैठक हुई, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र के डीएसपी व प्रभारी इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों ने रणनीति बनाई। पुलिस अधिकारियों ने आगामी चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा किया। चुनाव के दौरान बाधा उत्पन्न करने वाले वांछित अभियुक्त को चिन्हित कर कारवाई करने, बॉर्डर क्षेत्र में नजर बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स पोस्ट बनाने व यातायात के दौरान चेकिंग के लिए विभिन्न मार्गों पर बैरियर लगाने को लेकर बातचीत हुई। तय हुआ कि लोकसभा चुनाव को लेकर इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी जायेगी।

समीक्षा बैठक में सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने पुलिस अधिकारियों को कई बिंदुओं पर निर्देश दिये। बॉर्डर पर नदी किनारे विशेष निगरानी रखने पर चर्चा की गयी। वारंट के निष्पादन एवं विधि व्यवस्था से संबंधित कई बिंदुओं पर समीक्षा की गयी। दागी छवि के हथियारों के लाईसेंस धारक , शराब की तस्करी से जुड़े अपराधियों व स्थानीय माफियाओं आदि के बारे में जानकारी एकत्र कर उनपर कार्रवाई के संबंध में चर्चा हुई। 

लोकसभा चुनाव रूट को पूरी तरह से सुरक्षित करने और बार्डर इलाके में निगरानी बढ़ाने के साथ लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में केंद्रीय बल के जवानों के रहने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गयी। इलाके में खुफिया जानकारी मजबूत करने के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर बलिया और बिहार के पुलिस अधिकारियों में समन्वय स्थापित किया गया। ताकि दोनों पक्षों से निर्बाध रूप से आवश्यक सूचनाओं का आदान प्रदान होता रहे। इंटर स्टेट पुलिस मीटिंग में सीओ बांसडीह प्रभात कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बांसडीह स्वतंत्र कुमार सिंह, सहतवार विकास पाण्डेय , थानाध्यक्ष मनियर मंतोष सिंह शामिल थे।वहीं सिवान जिले के सिसवन थानाध्यक्ष राकेश सिंह व रघुनाथपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी शामिल थे। 

लोकसभा चुनाव को लेकर कई बिंदुओं पर समीक्षा की गयी है। वे लोग जो आपराधिक हैं और गड़बड़ी फैला सकते हैं, उन्हें जिलाबदर किया जायेगा। गंभीर अपराध के मामलों में फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा गया है। दोषियों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई भी करने को कहा गया है।
प्रभात कुमार सीओ बांसडीह

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

IMG-20240405-WA0004

यह भी पढ़े अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद