बलिया में पेट्रोल पम्प संचालक को धमकी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बलिया में पेट्रोल पम्प संचालक को धमकी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बलिया : पेट्रोल पम्प संचालक ने सुजायत निवासी सर्वजीत सिंह मल्लू पुत्र प्रेम सिंह के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। शहर से सटे प्रेम चक निवासी औरंगजेब आलम ने चितबड़ागांव थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सुजायत गांव के पास स्थित पेट्रोल पम्प का संचालक हूं। 

आरोप है कि 6 नवम्बर को सर्वजीत सिंह मल्लू ने उनके यहां फोन कर कहा कि तुम्हारे कर्मचारी ने मेरे द्वारा भेजे गये लोगों को तेल क्यों नहीं दिया है। पीड़ित का कहना है कि मैंने 38 हजार रुपये बकाया होने पर तेल देने से मना करने की बात बतायी तो वह गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल पम्प को आग लगवाने तथा छिनैती कराने की धमकी देने लगा। इसकी सूचना डॉयल 112 पर दी गयी, जिसके बाद पीआरवी के साथ तीन सिपाही पहुंचे और पूछताछ कर सुरक्षा का भरोसा दिया। पुलिस ने संचालक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे