बलिया में रिटायर्ड शिक्षिका की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में रिटायर्ड शिक्षिका की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ballia News : बलिया शहर कोतवाली के परमंदापुर गांव में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने परमंदापुर निवासी रिटायर्ड शिक्षिका वीना श्रीवास्तव (80) पत्नी स्व. केदारनाथ श्रीवास्तव की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आभूषण समेत अन्य सामान लेकर बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को शनिवार की सुबह हुई। आनन -फानन में हत्या से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि बिना श्रीवास्तव बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा की मूल निवासी थी। उनके पति स्व. केदार श्रीवास्तव रेलवे में काम करते थे। वह शहर से सटे परमंदापुर में दो दशक से अधिक समय से आवास बनाकर निवास करती थी। वह घर पर अकेली रहती थी। उनके दो पुत्र हैं। एक सब-इंस्पेक्टर, जबकि दूसरा बेटा रेलवे में है। महिला की हत्या किन परिस्थितियों में हुई ? पुलिस छानबीन कर रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे