बलिया में असंतुलित होकर पलटी पिकअप, 5 नर्तकियों समेत सवार थे 6 लोग

बलिया में असंतुलित होकर पलटी पिकअप, 5 नर्तकियों समेत सवार थे 6 लोग

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा दलनछपरा मार्ग पर गुरुवार को सोनबरसा गांव के सामने तेज रफ्तार पिकअप गड्ढ़े में पलट गयी। हादसे में पिकअप पर सवार बैरिया के एक आर्केस्ट्रा पार्टी की पांच नर्तकियां व उसका संचालक बाल बाल बच गये। वहीं, पिकअप पर लदा वाद्य यंत्र व साउंड बॉक्स टूट कर इधर-उधर बिखर गया।

बैरिया से एक आर्केस्ट्रा पार्टी की पांच नर्तकियां व संचालक दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रस्तुत करने जा रहे थे। सोनबरसा गांव के सामने पिकअप का स्टेरिंग टूट गया। पिकअप सड़क किनारे खड्ड में गिरकर पलट गई। पिकअप पर सवार नर्तकी रूबी (20), केटी (19), स्वीटी (17) व नीतू (20) बाल बाल बच गई। जबकि संचालक सोनू को हल्की चोट आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने नर्तकियों को बैरिया भेजवाया।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट