बलिया : बारात में नर्तकी को लेकर मारपीट, चाकू लगने से एक गंभीर

बलिया : बारात में नर्तकी को लेकर मारपीट, चाकू लगने से एक गंभीर

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर से गुरुवार की रात सोनबरसा के लीला छपरा में आई बारात में नर्तकी को लेकर हुई मारपीट व चाकूबाजी लोकनाथ साहू (35) पुत्र रमाशंकर साहू (निवासी : जमालपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोकनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


बता दें कि लीलाछपरा (सोनबरसा) से आई बारात में जमालपुर निवासी लोकनाथ साहू अपनी कार से आए हुए थे। गुरुवार की आधी रात के बाद नर्तकी के नाच को लेकर विवाद हो गया, जिसमें मारपीट व चाकू बाजी हो गई। इस मामले में बैरिया पुलिस ने मोहित यादव व शमी तुरहा के खिलाफ हत्या के प्रयास मामला दर्ज किया है। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट