ओह ! बलिया में फिसली युवक की जिन्दगी

ओह ! बलिया में फिसली युवक की जिन्दगी

बैरिया, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के धतूरीटोला गांव निवासी युवा पेंटर स्वामीनाथ राम (40) पुत्र स्व. रामबिलास राम की मौत बुधवार को  मकान की पेंटिंग करते समय बांस की सीढ़ी से गिर कर हो गई। स्वामीनाथ दोकटी थाना क्षेत्र के टोला सेवक राय गांव में किसी के मकान में पेंटिंग का कार्य बांस की सीढ़ी पर चढ़कर कर रहे थे, तभी सीढ़ी फिसल गई। सीढ़ी से गिरकर स्वामीनाथ लहू लुहान हो गये।

अन्य मजदूरों के साथ ग्रामीणों ने उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां जांच में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के चिकित्सकों ने दोकटी थाने पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...