ओह ! बलिया में किशोर के लिए काल बना तार

ओह ! बलिया में किशोर के लिए काल बना तार

बलिया : मनियर क्षेत्र के पिलूई गांव में सोमवार की सुबह विद्युत पोल में लगे अर्थिंग तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दे कि मनियर- सिकन्दरपुर मार्ग पर लगे विद्युत पोल के पास ग्राम पंचायत की कुर्सी रखी गई है। कुर्सी पर बैठने के लिए पिलूई गांव निवासी मोहम्मद यासीन खान (17) पुत्र मोहम्मद शाहिल जा रहा था, तभी विद्युत पोल से जमीन में गाड़े गए अर्थिंग की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर ग्रामीणों का कहना है की इसके पूर्व बिजली विभाग के अधिकारियों व क्षेत्रीय लाइनमैन से अर्थिंग वाले तार में करंट आने शिकायत बार बार की गई, लेकिन किसी ने इसका संज्ञान नहीं लिया। इस वजह से एक युवक को जान गंवानी पड़ी। इस बाबत थानाध्यक्ष मनियर मंतोष सिह ने बताया कि पिलुई में एक किशोर की मौत हुई है, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे