लोक सभा चुनाव : बलिया में 7 म‌ई को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगा नामांकन

लोक सभा चुनाव : बलिया में 7 म‌ई को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगा नामांकन

बलिया : लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सलेमपुर-71 एवं बलिया-72 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न दिशा निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य नामांकन प्रक्रिया के बिंदुओं को बताना और आप लोगों का डाउट क्लियर करना है।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि 7 म‌ई को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन दाखिला प्रारंभ होकर 14 म‌ई को अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। 17 म‌ई शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। लोकसभा क्षेत्र बलिया के उम्मीदवारों की नामांकन जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय और लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर का नामांकन मुख्य राजस्व अधिकारी न्यायालय में सम्पन्न होगा। बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवार के लिए एक प्रस्तावक और बिना मान्यता राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 10 प्रस्तावक होना जरूरी है।

नामांकन के समय उम्मीदवार को सम्मिलित करते हुए केवल पांच व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में जा सकेंगे। कहा कि सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे। उन्होंने उम्मीदवारों की अहर्ता, जमानत राशि, खर्च की सीमा सहित अन्य मुख्य बिंदुओं के बारे में पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी ने ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने और परमिशन लेने के लिए सुविधा पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमारी पूरी टीम जनपद में साफ सुथरा इलेक्शन कराने को कटिबंध है। सभी पदाधिकारियों से नामांकन पत्र दाखिल करते समय सावधानी बरतने का अनुरोध किया। कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करते समय कोई भी कालम एवं सूचना उम्मीदवार को छिपाना नहीं है, इस बात का ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़े बीएसए को कोर्ट से नहीं मिली राहत

नामांकन के दिन से विभिन्न राजनीतिक दलों या निर्दलीय द्वारा प्रयोग किए जाने वाले पोस्टर, बैनर के खर्चे को उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों के कुछ बिंदुओं सवाल का जबाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े वंदे मातरम का 150 वर्ष : बलिया में छात्रों की रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश