सनबीम बलिया के एनसीसी कैडेटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, स्कूल को मिली एक और खुशी

सनबीम बलिया के एनसीसी कैडेटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, स्कूल को मिली एक और खुशी

बलिया : Sunbeam School Ballia में विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ सामाजिकता एवं मौलिक कर्त्तव्यों का बोध भी समय समय पर कराया जाता रहा है। इसी क्रम में 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में विद्यालय के 90यूपी एनसीसी बटालियन तथा 93 यूपी एनसीसी बटालियन के कैडेटों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जिले के नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए उसके महत्व को समझाया।

 

IMG-20240525-WA0007

यह भी पढ़े बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 

यह रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर रोडवेज तक निकाली गई, जिसकी शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान 90 यूपी बटालियन के सीओ लेफ्टिनेंट आरएल पुनिया एवं 93 बटालियन एनसीसी के कर्नल अनुराग तिवारी तथा कर्नल अनिल चौधरी (एडम ऑफिसर 93 बटालियन) मौजूद रहे। 

यह भी पढ़े बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश

 

IMG-20240525-WA0011

इनके अतिरिक्त रैली में कैडेटों का मार्गदर्शन दोनों बटालियन के जेसीओ क्रमशः जगवीर सिंह (90 यूपी बटालियन), दीपक थापा (93 यूपी बटालियन), पीआई हवलदार रामजी लाल (90 यूपी बटालियन), पीआई हवलदार अमर बहादुर सिंह (93 यूपी बटालियन) के साथ ही सीटीओ पंकज कुमार सिंह, एएनओ 90 यूपी बटालियन राजेंद्र सिंह के अलावा विद्यालय के प्रशासक संतोष कुमार चतुर्वेदी एवं शिक्षक तरुण सक्सेना, कमल, पवन, शिवसर्जन सिंह, बबीता, प्रिया आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सनबीम स्कूल को अध्यापक राजेंद्र सिंह के रूप में पहला एनसीसी अधिकारी (थर्ड ऑफिसर) प्राप्त हुआ।

 

IMG-20240525-WA0009

बता दें कि राजेंद्र सिंह ने नागपुर स्थित ऑफिसर प्रशिक्षण अकादमी, कामटी, नागपुर से 45 दिवसीय एनसीसी का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न की। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में विद्यालय निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह, प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह तथा विद्यालय प्रशासक द्वारा प्राप्त रैंक को पहनाकर सम्मानित किया गया। राजेंद्र सिंह की इस उपलब्धि पर संपूर्ण विद्यालय परिवार में अत्यंत प्रसन्नता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें