हो चुकी है नौतपा की शुरूआत : बलिया के पं. अखिलेश उपाध्याय बोले - 9 दिन बरपेगा कहर, जरूर करें ये काम

हो चुकी है नौतपा की शुरूआत : बलिया के पं. अखिलेश उपाध्याय बोले - 9 दिन बरपेगा कहर, जरूर करें ये काम

Ballia News : इस साल 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 2 जून को हो जाएगा। नौतपा के दिनों  में सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ेगी, जिससे लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।प्रत्येक वर्ष सूर्य 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में गोचर करता है। इन्हीं 15 दिन का शुरुआती 9 दिनों को नौतपा कहते है। नौतपा के 9 दिनों में सूर्य और पृथ्वी आमने-सामने होंगे। 

बलिया के थम्हनपुरा निवासी ज्योतिषाचार्य पं. अखिलेश उपाध्याय के मुताबिक, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोहिणी के तपने पर हवा, तूफान, आंधी आएगा। नौतपा में कम से कम हल्की बारिश तो जरूर होगी, और आखिरी दो दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की संभावनाएं बनने के योग रहेंगे।

इस समय तेज गर्मी होगी। इस दौरान सूर्य की आराधना करें व सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। ऐसा करना फलदाई होगा और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। पद्म पुराण के अनुसार इस समय धार्मिक और पवित्र पेड़-पौधे जैसे तुलसी, आंवला और पीपल आदि के पौधे लगाना बहुत शुभ माना गया है इससे अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलेगा। नीम, बेल, बरगद, आम और इमली के पौधे लगाने से पाप कर्मों से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

स्कंद पुराण के अनुसार नौतपा में गरीब और जरूरतमंदों में ऐसी चीजों का दान करें, जो गर्मी से राहत देने वाली हों।
पशु और पक्षियों को खाना खिलाने से आपका मन शांत रहेगा गृह क्लेश दूर होंगे एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

नौतपा न तपे तो क्या होता है

नौतपा' के पहले दो दिन लू' न चले तो चूहे बहुत हो जायेंगे। अगले दो दिन न चली तो कातरा (फसल को नुकसान पहुंचाने वाला कीड़ा), तीसरे दिन से दो दिन लूं। न चली तो टिड्डियों के अंडे नष्ट नहीं होगे। चौथे दिन से दो दिन नहीं तपा तो बुखार लाने वाले जीवाणु नहीं मरेंगे, इसके बाद दो दिन लू' न चली तो विस्वर (यानि साप-बिच्छू) नियन्त्रण से बाहर हो जायेगे। आखिरी दो दिन भी नहीं चली तो आंधियां अधिक चलेगी। फसले चौपट कर देगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश