बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 : बलिया में मुन्ना भाई गिरफ्तार, लगी संगीन धाराएं

बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 : बलिया में मुन्ना भाई गिरफ्तार, लगी संगीन धाराएं

Ballia News : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू नकल विहीन परीक्षा नीति के आलोक में जनपद में आयोजित होनी वाली परीक्षाओं को शुचितापूर्ण व नकल विहीन बनाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान में रविवार को बलिया पुलिस को सफलता मिली। बी.एड प्रवेश परीक्षा 2024 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को बांसडीह रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक, 9 जून को जनपद में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा थी। केन्द्र कोड नं. 21412 रामदाहिन सिंह इण्टर कालेज आमघाट में द्वितीय पाली के दौरान पंकज कुमार सिंह पुत्र लल्लन सिंह (निवासी : बस्ती, पोस्ट मुंडेरा, थाना रसड़ा, बलिया) के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे दिलीप कुमार सिंह पुत्र शिवानन्द सिंह (निवासी : बस्ती, पोस्ट मुंडेरा, थाना रसड़ा, बलिया) को कूट रचित दस्तावेज के साथ केन्द्र व्यवस्थापक आशुतोश कुमार सिंह की शिकायत पर हिरासत पुलिस में लिया गया। केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर के आधार पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 के तहत मुकदमा पंजीकृत पर पुलिस ने आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली