बलिया में किसान कल्याण केंद्र की विधायक ने रखीं आधारशिला, जानिएं इसका लाभ

बलिया में किसान कल्याण केंद्र की विधायक ने रखीं आधारशिला, जानिएं इसका लाभ

सुखपुरा, बलिया : बेरुआरबारी ब्लॉक की सुखपुरा ग्राम पंचायत में बहु प्रतीक्षित किसान कल्याण केंद्र निर्माण का शुभारम्भ विधायक केतकी सिंह ने पुरोहित धनंजय पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के हित में अनेक कार्य कर रही है, ताकि किसानों की आय दोगुनी हो। किसान कल्याण केंद्र का निर्माण इसी कड़ी का एक हिस्सा है। 

जिला कृषि उपनिदेशक मनीष सिंह ने किसान कल्याण केंद्र की उपयोगिता के संदर्भ में किसानों को आवश्यक जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने कहा कि एक करोड़ 21 लाख की लागत से बनने वाले इस किसान कल्याण केंद्र में एक ही छत के नीचे किसानों को सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी।

चीनी मिल रसड़ा के संचालक विजय शंकर सिंह ने स्वागत के क्रम में विधायक का ध्यान राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना की तरफ आकर्षित किया। इस मौके पर आयोजक द्वारा विधायक सहित 73 किसानों को सम्मानित किया गया। परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल कुलदीप सिंह, प्रधान अभिमन्यु चौहान, उमेश कुमार सिंह, तुषार यादव, बृज नारायण सिंह, अजय कुमार, अप्पू सिंह, अवधेश सिंह, मीरा वर्मा, विनोद सिंह, राकेश राजभर, बेचन गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रमोद सिंह व संचालन बसंत सिंह ने किया।

यह भी पढ़े बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश

उमेश सिंह

यह भी पढ़े बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...