बलिया : घाघरा के छाड़न में डूबने से अधेड़ की मौत

बलिया : घाघरा के छाड़न में डूबने से अधेड़ की मौत

बैरिया, बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर स्थित घाघरा नदी के छाड़न में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। बता दे कि मानगढ़ निवासी खूबलाल बिन्द (50) गाय व भैस चराने के लिए मंगलवार को दियारे मे गये थे। भैस घाघरा नदी के छाड़न के गहरे पानी में चली गयी। खूबलाल उक्त भैस को निकालने के लिए पानी में घुस गए। उन्हें पानी की गहराई का अन्दाजा नही था, जिससे डूब गये।

आसपास के चरवाहों ने आवाज लगाया। जब वह नही सुने तो चरवाहों ने नदी के छाड़न में घुसकर खूबलाल को ढूंढना शुरू किया। कुछ देर में ही खूबलाल का शव पानी के अंदर पाया गया। काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।गांव के प्रधान बच्चा यादव ने रेवती पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार