बलिया में 20 मई से चलेगी मस्ती की पाठशाला, जानिएं पूरा डिटेल्स

बलिया में 20 मई से चलेगी मस्ती की पाठशाला, जानिएं पूरा डिटेल्स

Ballia News : संकल्प संस्था द्वारा गर्मी की छुट्टी में प्रत्येक वर्ष मस्ती की पाठशाला यानी समर कैंप का आयोजन किया जाता है। इस साल यह कैंप 20 मई से 18 जून तक श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया में लगेगा। कैंप के संयोजक रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने बताया कि बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टी में लगने वाला यह कैम्प उनके व्यक्तित्व विकास में बहुत ही मददगार होता है।

कैंप में म्यूजिक, डांस, एक्टिंग, पेंटिंग, क्राफ्ट, योग, स्टोरी टेलिंग, पोयेट्री टेलिंग, सेल्फ डिफेंस इत्यादि का प्रशिक्षण देकर बच्चों के पर्सनालिटी को डेवलप किया जाता है। पूरे साल बच्चे पढ़ाई, होम वर्क, ट्यूशन, टीचर की डांट डपट से ऊब जाते हैं। ऐसे में यह कैम्प उन्हें तरो ताजा कर देता है। कैम्प में मस्ती के साथ बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी से प्रशिक्षित ट्विंकल गुप्ता के निर्देशन में चलने वाला इस साल का कैम्प विशेष होगा।प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चलने वाले इस कैम्प में 6 वर्ष से 16 वर्ष तक के लड़के लड़कियां प्रतिभाग कर सकते हैं। कैम्प के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कैम्प के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या