बलिया में मासूम बेटी के साथ फंदे पर झूली विवाहिता, दहला हर दिल

बलिया में मासूम बेटी के साथ फंदे पर झूली विवाहिता, दहला हर दिल

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव में पारिवारिक कलह से तंग एक विवाहिता ने अपनी मासूम पुत्री के साथ गले में फांसी का फंदा डालकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

करनी निवासी रामकेवल की शादी वर्ष 2021 में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा नारायणपुर निवासी सरिता वर्मा (30) के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दो वर्ष बाद से ही ससुरालीजन दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते रहे। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया था कि मामले की पंचायत थाने पर हुई थी, लेकिन विवाद बना रहा।

रविवार की रात सरिता ने अपनी 16 माह की मासूम पुत्री खुशबू के साथ गले में फांसी का फंदा डाल खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद नायब तहसीलदार दीपक सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ कमरे में फांसी के फंदे से लटकी विवाहिता के शव को नीचे उतरवाया।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

बताया जा रहा है कि मृतका गर्भवती थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि विवाहिता ने अपनी मासूम पुत्री के साथ आत्महत्या कर लिया है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार