बलिया : रेलवे स्टेशन के बेंच पर मृत मिला अधेड़

बलिया : रेलवे स्टेशन के बेंच पर मृत मिला अधेड़

बैरिया, बलिया : सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर स्थित बेंच पर एक व्यक्ति अचेतावस्था में शनिवार को तड़के आरपीएफ के जवानों को मिला। जवानों ने इसकी सूचना सहायक स्टेशन मास्टर दीपक कुमार सिंह को दी। सहायक स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को मेमो देकर उक्त व्यक्ति को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से आरपीएफ जवानों ने सहायक स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि उनका कार्य समाप्त हो गया है। यह घटना जीआरपी क्षेत्र का है। जीआरपी ही पोस्टमार्टम करायेगी, किंतु जीआरपी के सिपाही मौके पर मौजूद नहीं थे। सहायक स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। काफी देर तक मृतक का शव सोनबरसा अस्पताल में पड़ा रहा। 

बता दे कि मृत व्यक्ति धोती कुर्ता पहने हुए था। कंधे पर गमछा लिए हुए था। पिछले दो दिनों से रेलवे स्टेशन पर ही बैठा रहता था। वेंडर ने बताया कि ऐसा लगता था कि घर से नाराज होकर उक्त व्यक्ति स्टेशन पर आया था। शायद उसे इंतजार था कि घर का कोई सदस्य वापस ले जाने के लिए आएगा। किंतु कोई नहीं आया और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली