लोक सभा चुनाव 2024 : बलिया में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, अनुपस्थित 40 कर्मियों के खिलाफ एक्शन

लोक सभा चुनाव 2024 : बलिया में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, अनुपस्थित 40 कर्मियों के खिलाफ एक्शन

बलिया : लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत  मतदान कर्मियो-पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले दिन टीडी कालेज का जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने टीडी कालेज के सभी प्रशिक्षण कक्षों में जाकर संचालित प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से संवाद करते हुए उनकी उपस्थिति पंजिका को भी चेक किया। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों के प्रारूप-12 और 12 'क'  प्राप्त करने हेतु विधानसभावार बनाए कक्षों का भी निरीक्षण कर प्राप्त फॉर्म की जानकारी ली।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्य दो पालियों के दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5 तक संचालित किया जाएगा। बताया कि पहले सत्र में ईवीएम का प्रशिक्षण एवं द्वितीय सत्र में चुनाव से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगे सभी मतदान कार्मिकों से दोनों पालियों की ट्रेनिंग को आवश्यक रूप से लेने का निर्देश दिया है। बताया कि जनपद में प्रथम बार प्रत्येक पाली के दो सत्रों में प्रयोगात्मक और प्रक्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  


प्रथम पाली के निरीक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मतदान जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता/अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्बंधित मतदान कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व-1951 की धारा-134 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोरतम दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़े बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस

इसी क्रम में प्रभारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि दोनों पालियों में प्रशिक्षण की समाप्ति तक प्रथम पाली में 27 मतदान कार्मिक और द्वितीय पाली में 13 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में अनुपस्थित सभी मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व-1951 की धारा-134 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी, मास्टर व जनरल ट्रेनर, मतदान कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या