बिहार पुलिस की नजर से नहीं बचे बलिया पुलिस की आंख में धूल झोंकने वाले शराब तस्कर

बिहार पुलिस की नजर से नहीं बचे बलिया पुलिस की आंख में धूल झोंकने वाले शराब तस्कर

बैरिया, बलिया : उत्तर प्रदेश पुलिस की आंख में धूल झोक कर नाव से बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप को बिहार की मांझी पुलिस ने शनिवार को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। तस्कर नाव से नदी में कूद कर फरार हो गए हैं। मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार के अनुसार शराब तस्करों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मांझी के डुमरी पीर बाबा के सामने सरयू नदी के किनारे उत्तर प्रदेश की ओर से कुछ लोग नाव से शराब लेकर आ रहे हैं।

सूचना पर विश्वास करते हुए तत्काल बिना समय गंवाये घेराबंदी की गई। देखा कि एक नाव से कुछ लोग आ रहे हैं। पुलिस को देखते ही नाव पर सवार लोग नाव से कूद कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने नाव की जांच की तो उसमें विभिन्न ब्रांडों के 205 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। चौकीदार की निशानदेही पर तीन शराब तस्करो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि दो अज्ञात है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक