बलिया में ट्रैक्कर पलटने से मजदूर की मौत, तीन घायल

बलिया में ट्रैक्कर पलटने से मजदूर की मौत, तीन घायल

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के उपाध्यापुर त्रिमुहानी  के निकट सोमवार की देर रात ट्रैक्टर पलटने से हरे राम (50) पुत्र काशीनाथ राम (निवासी सुरेमनपुर) की मौत  हो गया। इस घटना से जहां पूरे मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ है, वही पत्नी सावित्री और उनके चार पुत्रियों और इकलौते पुत्र का रोते-रोते बुरा हाल है। परिवार में हरे राम अकेला कमाऊ सदस्य थे, जो परिवार की गाड़ी को खींच रहे थे। उनके निधन के बाद परिवार बेसहारा हो गया है।

वहीं, हादसे में घायल मजदूर राजू प्रजापती (35), तेज बहादुर (30) व सहदेव राम (26) की स्थिति गंभीर बनी हुई है। तीनों का इलाज  चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त लोग मजदूर थे। दिन भर ट्रैक्टर से मिट्टी ढोने के बाद शाम को बालक बाबा मठिया के निकट के दो मजदूर राजू प्रजापति व सहदेव राम को ट्रैक्टर चालक तेज बहादुर यादव छोड़ने जा रहे थे, तभी उनका ट्रैक्टर उपाध्यायपुर त्रिमुहानी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को पास देने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में हरे राम की मौत ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण घटनास्थल पर ही हो गई।    
इस संदर्भ में एसएचओ बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि मामले में अचानक हुई दुर्घटना के संदर्भ में इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसी की गलती से दुर्घटना नहीं हुई है, बल्कि कोहरा दुर्घटना का कारण बना है। इसलिए किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार