बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 11 वर्षीय बच्चे का हत्यारा

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 11 वर्षीय बच्चे का हत्यारा

Ballia News : उभांव थाना पुलिस ने पवन हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी हिमांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के अलावा मृतक का टी-शर्ट व चप्पल, आधार कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दायरकला में पवन राजभर (11) पुत्र नागेन्द्र राजभर का शव एक खेत में 22 जून को मिला था। मृतक के पिता नागेन्द्र राजभर ने हिमांशु यादव को घटना का आरोपी बनाया था। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी बीच, मुखबीर खास की सूचना पर हत्यारोपी हिमांशु यादव पुत्र जादू यादव (निवासी भदौरा तरछापार) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उभांव प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह, उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उप निरीक्षक राकेश यादव, कां. इन्द्रेश वर्मा, धनन्जय माझी, प्रमोद चैरसिया व वेद प्रकाश यादव शामिल रहे।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार