बलिया में अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार ; बड़ी संगीन हैं मामला

बलिया में अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार ; बड़ी संगीन हैं मामला

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 8 घंटे के भीतर ही पीड़िता को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अनुसूचित जाति की एक 14 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के ही 15 वर्षीय किशोर द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आते ही पुलिस ने एक्शनमोड में आ गई। किशोरी के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर बैरिया पुलिस ने शनिवार को मुकदमा पंजीकृत किया। फिर चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण सिंह और एसएचओ रामायण सिंह के साथ  त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए उसी के घर से पीड़िता को बरामद कर लिया।

एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के अनुसार उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है, इसलिए प्राथमिकी में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ दी गई है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण व मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान के लिए महिला पुलिस व उसके परिवार की महिलाओं के साथ बलिया भेजा गया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे