बलिया में अभी-अभी बड़ी वारदात : ग्राम प्रधान के भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, रेफर

बलिया में अभी-अभी बड़ी वारदात : ग्राम प्रधान के भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, रेफर

Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान गांव में शनिवार की रात लगभग साढ़े 8 बजे मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के बाद ग्राम प्रधान सुमेर सिंह के भतीजे संदीप सिंह पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप को आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

 

अतरौल चक मिलकान में गांव में प्रतिस्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन धूम-धड़ाके के साथ किया गया। इसके बाद गांव का ही गांव के ही एक युवक किसी बात को लेकर संदीप सिंह (23) पुत्र सुनील सिंह पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर फरार हो गया। इससे संदीप सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह व नगरा थानाध्यक्ष के साथ ही सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

रोहित सिंह मिथिलेश

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली