जेएनसीयू बलिया में विद्यार्थियों को मिला टेबलेट, कुलपति ने दिये संदेश

जेएनसीयू बलिया में विद्यार्थियों को मिला टेबलेट, कुलपति ने दिये संदेश

बलिया : जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में शनिवार को एमए गृह विज्ञान, अंग्रेजी, एमएससी कृषि, पीजी डिप्लोमा पत्रकारिता, पर्यटन, कंप्यूटर, योग के 178 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्राप्त इन टेबलेटों का वितरण कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने किया। 

विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कुलपति ने कहा कि तकनीक का उपयोग शिक्षा प्राप्ति के लिए और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए करें। आपका नाम विवि से जुड़ा है। आपकी प्रगति और उपलब्धियों से जेएनसीयू की भी ख्याति फैलेगी। उन्होंने अंतिम वर्ष के उत्तीर्ण हो रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। उत्तर प्रदेश सरकार से विवि को 669 टेबलेट प्राप्त हुए हैं, जिनका विभागवार वितरण विभिन्न तिथियों में होना है। इस अवसर पर डाॅ. अजय चौबे, डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. प्रियंका, डाॅ. संध्या, डाॅ. रंजना, डाॅ. तृप्ति, डाॅ. सरिता, डाॅ. दिलीप, डाॅ. नीरज, डाॅ. लालविजय, डाॅ. विनय कुमार आदि प्राध्यापकों के साथ आकाश, राकेश, रवि आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली