स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में कुछ यूं मना अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस 

स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में कुछ यूं मना अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस 

बलिया : विश्व ओलंपिक दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल दिवस पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में जिला ओलंपिक एसोसिएशन एवं जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कपिल देव राम नेहरू युवा केंद्र रहे।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी, खेल संगठनों के पदाधिकारी एवं जिला ओलंपिक एवं हैंडबॉल एसोसिएशन बलिया के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव धीरेंद्र कुमार शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस एवं विश्व हैंडबॉल दिवस पर अपना विचार रखा। श्री शुक्ल ने खेल मैदान की दुर्दशा एवं मानक के विपरित हो रहे निर्माण कार्यों पर क्षोभ व्यक्त किया।

उपस्थित खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं खेल संगठन के पदाधिकारी को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामना दिया। इस मौके पर मोहम्मद खुर्शीद, अजीत सिंह, वीरेश दुबे, गोविंद जी, राजू राय, सत्तीश सिंह, कुंदन गुप्ता, रतन बिहारी जी गुप्ता, प्रभात राय, अभिषेक गुप्ता शालु, मनोज जी, अवधेश सिंह, बिट्टू प्रफुल्ल, अजीत यादव, धर्मेंद्र पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक एवं विभिन्न खेलों के खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students