चुनाव ड्यूटी में तैनात दरोगा की हीटस्ट्रोक से मौत : आज बलिया पहुंचेगा शव, चहुंओर शोक को लहर

चुनाव ड्यूटी में तैनात दरोगा की हीटस्ट्रोक से मौत : आज बलिया पहुंचेगा शव, चहुंओर शोक को लहर

फेफना थाना क्षेत्र के गंगहरा गांव के निवासी है रामभजन सिंह

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के गंगहरा गांव निवासी बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रामभजन सिंह की मौत की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। उनका शव रविवार यानि आज शव गांव पहुंचेगा, जहां ससम्मान अंतिम संस्कार किया जायेगा। 

एसआई रामभजन सिंह नवादा जिला बल अंतर्गत कौआकोल थाना मे पदस्थापित थे, जिनकी चुनाव ड्यूटी औरंगाबाद जिले में लगी थी। बताया जा रहा है कि एसआई रामभजन सिंह पुलिस लाइन से रवाना हुए थे, तभी हीट स्ट्रोक की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एसआई जिंदगी की जंग हार गए।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

एसआई की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, यह सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनका शव गांव पहुंचने वाला है। रामभजन सिंह अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं। शव के गांव पहुंचने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा