पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक में बलिया DM ने दिये कई सुझाव, ताकि...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक में बलिया DM ने दिये कई सुझाव, ताकि...

बलिया: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्रबन्ध समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य कक्ष में हुई। जिलाधिकारी ने विद्यालय में पठन पाठन व अन्य क्षेत्रों में प्रगति की जानकारी प्रधानाचार्य से लेने के साथ ही कई सुझाव भी दिये।

मुख्य मार्ग से विद्यालय तक खराब सड़क के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी ली। बैठक में मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए सड़क को ठीक कराया जाए। पठन पाठन से जुड़ी जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा से पहले नौवीं व ग्यारवीं कक्षा में ही छ़ात्रों की पढ़ाई व टेस्ट पर फोकस किया जाए।

इससे छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए पहले से ही तैयार रहेंगे और निश्चित ही अच्छा परिणाम दिखेगा। प्रधानाचार्य ने केंद्रीय विद्यालय परिसर से जल निकास के लिए जरूरी प्रयास करने व स्टाफ क्वार्टर्स के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में केंद्रीय विद्यालय प्रबन्ध समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा