बलिया में बीच सड़क पर दबंगई : युवकों ने चालक को पीटा और पलट दिया ई-रिक्शा, राहगीरों ने दिखाई हिम्मत



बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अवध पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की दोपहर बाद दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक को पीट पीट कर घायल कर दिया। यही नहीं, ई-रिक्शा को भी सड़क पर पलट दिया। ई-रिक्शा चालक के चीखने चिल्लाने पर सड़क से गुजर रहे लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर 112 नंबर पुलिस के हवाले कर दिया।
112 नम्बर की पुलिस की सूचना पर बैरिया पुलिस भी पहुंच गई।घायल ई-रिक्शा चालक पंकज कुमार गोड़ (निवासी लोकधाम ठेकहा) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई। चिकित्सकों ने पंकज कुमार गोड़ की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक दोकटी थाना क्षेत्र के धतूरी टोला निवासी हैं, जो ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और ई रिक्शा पलट दिया। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ कर ई-रिक्शा सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित के तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर संबंधितों के खिलाफ गम्भीर कार्रवाई की जाएगी।
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts
Post Comments



Comments