बलिया में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार चाचा-भतीजा की ऑन द स्पॉट मौत

बलिया में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार चाचा-भतीजा की ऑन द स्पॉट मौत

Ballia News : रसड़ा-नगरा मार्ग पर स्थित राघोपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा की मौत हो गई। घटना शनिवार की देर शाम की है। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, पुलिस ने मृतकों के घर भी सूचना दे दिया है। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि गाजीपुर जनपद के थाना बरेसर अंतर्गत दरियापुर गांव निवासी रितेश गोड़ (20) पुत्र सुधन गोड़ अपने भतीजा दिलीप गोड़ (16) पुत्र रघुराज के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोनों अभी राघोपुर गांव के समीप पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर अचेतावस्था में पड़े घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली