बलिया में एनएच पर भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा रेफर

बलिया में एनएच पर भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा रेफर

बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मठ योगेंद्र गिरी के सामने बोलेरो के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया। वहीं, घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


बता दे कि बैरिया थाना क्षेत्र के दलजीत टोला गांव निवासी पंकज गुप्त (20) व भोला प्रसाद (18) अपने गांव से शुक्रवार की शाम लगभग छः बजे बैरिया जा रहे थे, तभी मठ  योगेंद्र गिरी के पास एनएचआई की अंडरटेकिंग बोलेरो ने धक्का मार दिया। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां भोला प्रसाद को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त बोलेरो व क्षतिग्रस्त  बाइक को कब्जे में लिया है।बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया है। एसएचओ  रामायण सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभी तक तहरीर  प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर  प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार