बलिया में भीषण एक्सीडेंट : टेम्पो पलटने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत, एक गंभीर

बलिया में भीषण एक्सीडेंट : टेम्पो पलटने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत, एक गंभीर

Ballia News : बांसडीह-मनियर मार्ग पर आदर गांव के पास टेम्पो पलटने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के गांव में कोहराम मच गया। वहीं सभी के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शनिवार की शाम बांसडीह चौराहे से सवारी लेकर टेम्पो मनियर की ओर जा रहा था। आदर गांव के पास सवारी उतारकर डुहीमुशी गांव की ओर जाने के लिए चालक टेम्पो मोड़ने लगा, तभी टेम्पो अंसतुलित होकर पलट गया। हादसे में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के डुहीमुशी गांव निवासी 50 वर्षीय रमावती देवी की मौत हो गई, जबकि डुहीमुशी गांव के ही हृदयानंद साहनी (50), कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी चमेली देवी (45) व रेखा देवी (27) घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर निजी वाहन से घायलों को पीएचसी, फिर जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात चमेली देवी व हृदयानंद साहनी की भी मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही सभी के परिजन अस्पताल पहुंच गये। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।  वहीं, डुहीमुशी और चांदपुर गांव में शोक की लहर है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे