बलिया में गंगा किनारे खड़ी मिली उसकी बाइक, पर उसका पता नहीं ; खोजबीन में जुटी पुलिस

बलिया में गंगा किनारे खड़ी मिली उसकी बाइक, पर उसका पता नहीं ; खोजबीन में जुटी पुलिस

मझौवॉ, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया नारायणपुर गंगा घाट पर लावारिश हालत में एक बाइक, कपड़ा, बाइक की चाबी इत्यादि सामान मिलने से सनसनी फ़ैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे रामगढ़ चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। गंगा घाट पर रखें कपड़े की जांच पड़ताल में मिले आधार कार्ड पर नाम संजय वर्मा पुत्र सरल वर्मा (ग्राम पोस्ट बघाव, थाना सहतवार) दर्ज है।

चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव ने उक्त युवक के गांव बघाव सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की, लेकिन संजय का कहीं अता पता नहीं चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो संजय पचरुखिया नारायणपुर गंगा घाट पर शाम 5:00 बजे के आसपास पहुंचा है। वहीं पर अपना कपड़ा खोलकर रख दिया तथा अपनी बाइक खड़ी कर घाट पर ही काफी देर तक बैठा रहा। इसके बाद उसका आता पता नहीं है। स्थानीय लोग नहाते समय डूबने की आशंका जाता रहे हैं।

हरेराम यादव

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students