अरे ! बलिया में मनबढ़ई के साथ ऐसी दबंगई

अरे ! बलिया में मनबढ़ई के साथ ऐसी दबंगई

बैरिया, बलिया : बैरिया कस्बे से प्रवचन सुन कर लौट रही किशोरी के साथ रास्ते में छेड़खानी व परिजनों के विरोध पर मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बैरिया पुलिस ने शनिवार की देर शाम छेड़खानी तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि किशोरी प्रवचन सुन रही थी, तभी उसके बगल में युवक आकर बैठ गया। वह घर जाने लगी तो उसके पीछे उसके दरवाजे तक पहुंच गया, जहां पिता ने फटकार लगाई तो किशोरी के पिता के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। बताया कि उम्र संबंधित प्रमाण पत्र देने पर पास्को एक्ट भी लगाया जाएगा।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक