खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल : बलिया में अवैध नर्सिंग होम सील, मरीज कराए गए शिफ्ट ; खड़े हुए कई सवाल

खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल : बलिया में अवैध नर्सिंग होम सील, मरीज कराए गए शिफ्ट ; खड़े हुए कई सवाल

Ballia News : मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर संचालित अवैध नर्सिंग होम आशा हास्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती तीन महिला रोगियों को टीम द्वारा एम्बुलेंस से जिला महिला चिकित्सालय में शिफ्ट कराया गया। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद एक एक अनसुलझा सवाल खड़ा हो गया है कि लम्बे समय से यह फर्जी अस्पताल किसकी कृपा से संचालित हो रहा था ?

करीब एक सप्ताह पहले सेना के एक जवान ने डीएम को शिकायती पत्र देकर उक्त नर्सिंग होम में रोगियों के इलाज में लापरवाही व आर्थिक शोषण की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर कागजात तलब किये गये थे। हालांकि संचालक ने कागज बदल दिया और अस्पताल तथा इलाज करने वाले डॉक्टरों का नाम दूसरा हो गया। शुक्रवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल की तो अस्पताल का संचालन अवैध मिला। इस सम्बंध में एसीएमओ डॉ. विजय यादव का कहना है कि जांच में रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर अस्पताल को सील किया गया है।

संविदा पर तैनात है संचालक पति-पत्नी

यह भी पढ़े Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

सीएमओ कार्यालय के पास जिस नर्सिंग होम को सील किया गया है, उसका संचालन डॉक्टर दम्पति करता था। बताया जा रहा है कि पति सदर अस्पताल सरकारी डाक्टर है, जबकि पत्नी जिला महिला अस्पताल में संविदा पर तैनात है। दोनों इसका फायदा उठाते हुए रोगियों को बहला-फुसलाकर अपने नर्सिंग होम में लेकर जाते थे।

यह भी पढ़े बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत

अवैध नर्सिंग व जांच-अल्ट्रा साउंड केंद्रों की भरमार

जिले में अवैध नर्सिंग, जांच तथा अल्ट्रा साउंड केंद्र संचालन की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती है। यही नहीं, सूत्रों का दावा है कि, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय के आसपास भी अवैध नर्सिंग, जांच तथा अल्ट्रा साउंड केंद्र की भरमार है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार कार्रवाई नहीं करते हैं। सीएमओ कार्यालय से कुछ दूरी पर संचालित अस्पताल पर भी शायद कार्रवाई नहीं होती, लेकिन सेना के जवान ने डीएम से इसकी शिकायत कर दी और स्वास्थ्य विभाग को बैकफुट पर आना पड़ा। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या