बलिया में दूल्हा लापता : गंगा किनारे बाइक के साथ लावारिस पड़े थे कपड़े, जूते और पर्स

बलिया में दूल्हा लापता : गंगा किनारे बाइक के साथ लावारिस पड़े थे कपड़े, जूते और पर्स

मझौवां, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह लावारिश हालत में अपाची बाइक तथा उसके पास रखे पीट्ठू बैग, कपड़ा, जूता व पर्स आदि सामान पड़ा देख लोग सकते में आ गये। सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने सामानों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों के अनुसार लापता युवक की शादी दिसंबर माह में होनी तय है, जिसका कार्ड बांटने के लिए वह गुरुवार की दोपहर बाद घर से निकला था।

मूल रूप से हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी स्व. भोला गिरी वर्षो से बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर गांव में नवरसा पर बस गये। उनके तीन पुत्रों में सबसे छोटे बेटे 32 वर्षीय संजीव कुमार गिरी उर्फ मुकेश गिरी की शादी दिसंबर माह में होनी तय है। 4 दिसम्बर को तिलक तथा 10 दिसम्बर को बारात जानी है।

परिजनों के अनुसार गुरुवार की अपरान्ह करीब 3 बजे मुकेश पीट्ठू बैग में शादी का कार्ड लेकर यह बताते हुए निकला था कि गंगा जी स्नान कर पहले गंगा जी का नेवता देगा, फिर मझौवां आदि गांवों में रिश्तेदारों तथा संबंधियों में कार्ड वितरण कर वापस आएगा।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

इधर, हुकुमछपरा गंगा घाट पर पहुंचे स्नानार्थियों ने बहुत देर से लावारिश हालत में पड़ी वाइक और सामान देेेख रामगढ़ पुलिस चौकी को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामान को कब्जे में लेने के साथ पर्स में मिले आधार कार्ड के पत्ते पर सूचना दिया। परिजनों ने बाइक और कपड़ों की शिनाख्त संजीव कुमार गिरी उर्फ मुकेश गिरी का बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार बााइक को गुरुवार शाम से ही घाट पर देखा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस ने नदी में जाल के सहारे तलाश करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे