बलिया में यूपी बोर्ड के सुविधाविहीन छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, जानकारी के लिए करें फोन

बलिया में यूपी बोर्ड के सुविधाविहीन छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, जानकारी के लिए करें फोन

बलिया : यूपी बोर्ड के 12 से 18 वर्ष के सुविधाविहीन छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। ग्रीष्मावकाश में उन्हें बिना पैसे खर्च किए अंग्रेजी ग्रामर सीखने का  सुनहरा अवसर 21 मई (मंगलवार) से मिलने जा रहा है। इसकी जानकारी कुंवर सिंह इण्टर कालेज के प्रिंसिपल और जनपद के वरिष्ठ कवि शशि कुमार सिंह 'प्रेमदेव' ने दी है।


बताया कि वे पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 मई को प्रातः 8 बजे से हिन्दी माध्यम के आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी ग्रामर की फ्री कोचिंग कक्षाएं शुरू कर रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को अपने आधार की फोटो कॉपी के साथ उक्त कालेज में आना होगा। 
बताते चलें कि प्रेमदेव पिछले सात-आठ वर्षों से इस अनोखे किस्म के समर कैम्प का संचालन कर रहे हैं, जिसमें छात्र-छात्राएं तनावमुक्त होकर आसान तरीके से टेंस, वायस, नैरेशन आदि का ज्ञान प्राप्त करते हैं।

 

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

उनके इस बहुप्रशंसित, बहुचर्चित नि:शुल्क अभियान से अब तक सैकड़ों विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक युवाओं को उक्त कोचिंग कक्षा में पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित करें, ताकि अंग्रेजी में कमजोर विद्यार्थी उक्त अभियान से जुडकर अपनी अंग्रेजी का स्तर सुधार सकें। इच्छुक अभिभावक और छात्र शशि प्रेमदेव से उनके मोबाइल नंबर 9415830025 पर बात कर सकते हैं।

यह भी पढ़े बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा