बलिया टीम की अच्छी पहल, तीन बाल बच्चों को कराया बाल श्रम से मुक्त

बलिया टीम की अच्छी पहल, तीन बाल बच्चों को कराया बाल श्रम से मुक्त

Ballia News : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के क्रम में AHT थाना, श्रम प्रवर्तन अधिकारी व सीडब्ल्यूसी काउंसलर की संयुक्त टीम ने 03 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। इन बच्चों से थाना कोतवाली क्षेत्र के भिन्न भिन्न प्रतिष्ठानों पर काम लिया जा रहा था।

साथ ही संयुक्त टीम ने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के आस पास के लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह, अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं. 1090, 112, 181, 1076, 1098, 102, 108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं. 1930 के बारे में जागरूक किया। टीम में AHT थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में AHT थाने के कां. ऋषभ मिश्र व महिला कां. रेनू यादव तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश सिंह मय टीम व सीडब्ल्यूसी काउंसलर अंजली सिंह शामिल रही। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे