बलिया : रेलवे ट्रैक पर आउटर सिग्नल के पास मिली युवती की लाश, नहीं हुई शिनाख्त

बलिया : रेलवे ट्रैक पर आउटर सिग्नल के पास मिली युवती की लाश, नहीं हुई शिनाख्त

बलिया : बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन से आगे आउटर सिग्नल के पास रेल ट्रैक पर एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।युवती ब्लू रंग का सलवार समीज और अन्य कपड़े पहने हुई थी।

शनिवार को सुबह जब लोग शौच के लिए जा रहे थे तो पूर्वी केबिन के आगे नए रेल क्रॉसिंग के पास रेल ट्रैक पर एक युवती का दो टुकड़े में विभक्त शव देख चौंक पड़े। मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। उभांव थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतका नीले रंग का सूट व सलवार पहनी हुई थी। युवती का शव किन परिस्थितियों में रेल ट्रैक पर पड़ा मिला, स्पष्ट नहीं हो सका।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल