विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, बलिया कंपनी कार्यालय पर युवाओं का हंगामा

विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, बलिया कंपनी कार्यालय पर युवाओं का हंगामा

Ballia News : विदेश भेजने के नाम पर प्राइवेट कंपनी की ओर से कई राज्यों के बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं शहर स्थित कंपनी के कार्यालय पर हंगामा किया। डायल-112 को सूचना देकर दो कर्मचारियों को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, कोतवाली में कंपनी से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी।

बेरोजगार युवाओं ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया है कि शहर स्थित एक नर्सिंग होम के समीप स्थित कम्पनी ने इजराइल, अजरबैजान सहित अन्य देशों में भेजने के नाम पर देश के उड़ीसा, गुजरात, बंगाल, बिहार सहित कई राज्यों के युवाओं को झांसा दिया था। कुछ युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर दिल्ली एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट व वीजा देकर भेजा दिया।

वहां जांच के दौरान फर्जी पाए जाने पर मामले का खुलासा हुआ। धोखाधड़ी की जानकारी होते ही कई राज्यों के सैकड़ों पीड़ित युवा प्राइवेट कंपनी के दफ्तर पहुंच गए। युवाओं की संख्या देख कंपनी संचालक कार्यालय बंद कर फरार हो गया, लेकिन पीड़ित अपने पैसे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम से ही प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय के बाहर डेरा डाले बैठे रहे।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

युवाओं ने बताया कि इंटरनेट पर इसराइल व अन्य देश में भेजे जाने का विज्ञापन देखकर उक्त कंपनी से सम्पर्क किया। गांव व रिश्तेतेदारी के तीन-चार युवाओं के साथ पहुंचे तो टिकट व वीजा बनवाने के नाम एक से दो लाख रुपया वसूला गया। करीब 300 से ऊपर युवाओं के साथ धोखाधड़ी की गई है। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि युवाओं की शिकायत पर मामले की जांच के बाद कंपनी व अधिकारियों व कर्मचारियों पर विधिक कार्रवाई होगी। 

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बलिया : प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का भव्य आयोजन हरिकेवल प्रसाद...
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह