बलिया में बिक रही टाटा-टी प्रीमियम के नाम से नकली चायपत्ती, चार दुकानदारों पर मुकदमा

बलिया में बिक रही टाटा-टी प्रीमियम के नाम से नकली चायपत्ती, चार दुकानदारों पर मुकदमा

बलिया : सहतवार पुलिस व टाटा-टी कंपनी के जांच अधिकारी ने कस्बे की चार दुकानों से टाटा-टी प्रीमियम के नाम से बेची जा रही नकली चायपत्ती के 144  पैकेट बरामद किये हैं। मामले में जांच अधिकारी रिशु मिश्रा की तहरीर पर  चार दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रिशु मिश्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सहतवार में टाटा-टी के नकली चायपत्ती बेची जा रही है।

पुलिस के सहयोग से चांदपुर-सहतवार मार्ग पर भुवाल प्रसाद की दुकान में जांच के दौरान 250 ग्राम की 32 पैकेट नकली चायपत्ती बरामद हुई। दुकानदार सुरेंद्र  गुप्ता की दुकान से 40, कृष्णा प्रसाद की दुकान से 40 पैकेट व सोनू गुप्ता की दुकान से 32 पैकेट नकली टाटा-टी प्रीमियम चायपत्ती के पैकेट बरामद हुए। चारों दुकानदार उन पैकेट की कोई रसीद या बिल नहीं दिखा सकें। प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने बताया कि चारों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली