बलिया से चार इंस्पेक्टर और 27 दरोगा का तबादला

बलिया से चार इंस्पेक्टर और 27 दरोगा का तबादला

Ballia News : जनपद में अपनी पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके चार इंस्पेक्टर और एसओजी प्रभारी समेत 27 दारोगा (सब इंस्पेक्टर) का गैर जनपद में तबादला किया गया है। जबकि मंडल स्तरीय स्थानांतरण में बलिया को दो इंस्पेक्टर और 43 सब इंस्पेक्टर मिले हैं।

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय आजमगढ़ से जारी आदेश के अनुसार 30 अप्रैल तक एक ही जनपद में पांच वर्ष से अधिक दिनों तक तैनात पुलिस अधिकारियों को गैर जनपद में भेजा गया है। पुलिस विभाग ने जनपद में तैनात इंस्पेक्टर राकेश सिंह, योगेश यादव और सियाराम यादव को मऊ भेजा है, जबकि राम अनुराग शुक्ल का तबादला आजमगढ़ के लिए किया गया है। इसके साथ ही आजमगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह और मऊ से बृजमोहन सरोज को बलिया भेजा गया है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टरों के तबादले में एसओजी प्रभारी अजय यादव सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद